Kapil dev: Cricket News & Match Updates
रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट लेकर रचा इतिहास, महान कपिल देव के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
एशिया कप 2023 के आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही ठहराते हुए बांग्लादेश के पहले 4 विकेट सिर्फ 59 के स्कोर पर चटका दिए। इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने भी नकेल कसकर रखी। रविंद्र जडेजा ने इस मैच में बेशक सिर्फ एक ही विकेट लिया लेकिन इस एक विकेट के साथ ही उन्होंने अपना नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज करवा दिया।
जडेजा ने जैसे ही शमीम होसैन का विकेट चटकाया वैसे ही उनका नाम कपिल देव के साथ एक एलिट लिस्ट में जुड़ गया। जडेजा ने इस एक विकेट के साथ वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए और इसके साथ ही वो ये कारनामा करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। जो बात उन्हें अलग करती है वो ये है कि ये उपलब्धि हासिल करने वाले वो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र बाएं हाथ के स्पिनर हैं। Read More...