Krunal pandya: Cricket News & Match Updates
6,6,4: क्रुणाल पांड्या ने दिलाया MS Dhoni को गुस्सा, फिर जो हुआ Thala फैंस का दिन बन गया; देखें VIDEO
MS Dhoni Batting Video: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आठवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था जहां RCB ने CSK को 50 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। हालांकि इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने महज़ 16 बॉल पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली जिसने थाला फैंस का दिन बना दिया। गौरतलब है कि इसी बीच धोनी ने आरसीबी के स्पिन बॉलर क्रुणाल पांड्या की जमकर कुटाई की।
दरअसल, ये घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के आखिरी ओवर में घटी। आरसीबी के लिए ये ओवर क्रुणाल डालने आए थे जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को एक बाउंसर डालकर गुस्सा दिला दिया। इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था। थाला ने क्रुणाल को अपना विंटेज अवतार दिखाया और एक के बाद एक लगातार दो छक्के जड़ दिए। इतना ही नहीं, धोनी यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर एक हाथ से शॉट मारकर चौका जड़ा। IPL के आधिकारिक अकाउंट से इस घटना वीडियो साझा किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। Read More...