Kuldeep yadav: Cricket News & Match Updates
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से पहले कुलदीप यादव का ऐलान, ऐसा करने से मिलती है सफलता
1 मार्च। भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का मानना है कि एक अच्छा स्पिनर बनने के लिए गेंदबाज को अपनी गेंदबाजी पर लगने वाले बड़े-बड़े शॉट से नहीं डरना चाहिए। कलाई के जादूगर स्पिनर कुलदीप को वर्ष 2018 में वनडे और टी-20 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ईएसपीएन क्रिकइंफो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
कुलदीप ने क्रिकइंफो को दिए साक्षात्कार में कहा, "मेरे कोच ने करियर की शुरुआत से ही मुझे विकेटों के बीच गेंदबाजी करने और बल्लेबाज को छक्के मारने की चुनौती देने के लिए कहा था। इसलिए मेरे अंदर से शुरू से ही यह डर निकल गया था कि अगर मैं विकेटों के बीच गेंदबाजी करता हूं तो मेरी गेंदों पर बड़े-बड़े शॉट लगेंगे। अगर आप इस डर को पीछे छोड़कर केवल विकेट लेने की नहीं सोचते हैं तो आप अच्छे स्पिनर नहीं बन सकते हैं।"
24 वर्षीय गेंदबाज को हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था। हालांकि शनिवार से शुरू होने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए वह टीम का हिस्सा होंगे।
कुलदीप ने अपनी गेंदबाजी के रहस्य को लेकर कहा, "मैं नेट में गेंदबाजी का ज्यादा अभ्यास नहीं करता हूं। मैं भारतीय टीम के नेट में गेंदबाजी करता हूं, लेकिन उसके अलावा मैं अपने ड्रिल्स और सिंगल विकेट के साथ गेंदबाजी ही करता हूं। मैं मुश्किल से पांच ओवर भी नहीं करता और फिर नेट में केवल स्टंप पर गेंदबाजी करता हूं।"
कुलदीप ने भारत के लिए अबतक छह टेस्ट, 39 वनडे और 18 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 24, 77 और 35 विकेट चटकाए हैं।
अपनी गेंदबाजी ड्रिल और तैयारी के बारे कुलदीप ने कहा, "मैं मैदान पर काफी सोचता हूं, जब मैं खेल नहीं रहा होता हूं तब भी। जाहिर है कि मैं बल्लेबाज की ताकत और कमजोरी को पकड़ने के लिए वीडियो देखता हूं, लेकिन मैं यह नहीं सोचता कि अगर मैं वहां गेंद करूंगा तो शॉट लगेंगे।"
कुलदीप और युजवेंद्र चहल मौजूदा समय में ऐसे स्पिनर हैं, जो भारतीय टीम के स्पिन विभाग को संभाले हुए हैं।
कुलदीप ने चहल के साथ अपनी साझेदारी को लेकर कहा, "जब आप लंबे समय तक एक साथ खेलते हैं तो आपको अपने पार्टनर से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैंने भी उससे काफी कुछ सीखा है। जब भी हम साथ खेलते हैं तो अच्छा करने की कोशिश करते हैं।"
Related Cricket News for Kuldeep yadav - Tesst
रविचंद्रन अश्विन या कुलदीप यादव, शेन वॉर्न ने किया अपने पंसदीदा भारतीय स्पिनर के नाम का खुलासा
2nd ODI: Kuldeep shines in India's 90-run win over NZ, go 2-0 up
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मिलकर न्यूजीलैंड की धरती पर बनाया भारतीय वर्ल्ड रिकॉर्ड
पहले वनडे में कुलदीप यादव ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड में ऐसा करने वाले केवल तीसरे भारतीय गेंदबाज बने
कुलदीप यादव की फिरकी में नाचे कीवी बल्लेबाज, न्यूजीलैंड की धरती पर कर दिखाया ऐसा अनोखा कमाल
कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और चहल की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड 157 रन पर आउट
गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के बारे में दिया दो टूक बयान, कह दी सबसे बड़ी बात
Sydney Test: Australia trail by 316 as India hold upper hand on Day 4
कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रचा इतिहास, 64 साल बाद किया ऐसा अनोखा कारनामा
WATCH देखिए कैसे कुलदीप यादव ने कंगारू बल्लेबाजों पर ढ़ाया कहर, एक के बाद एक बल्लेबाज पहुंचे पवेलियन
बुरी खबर: ऑस्ट्रेलिया दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी,लेकिन खराब रोशनी के कारण रुका मैच
IND v AUS: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 रन पर सिमटी, कुलदीप यादव ने रचा इतिहास
सिडनी टेस्ट (तीसरा दिन) रिपोर्ट: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
लॉडर्स टेस्ट के बाद अपनी गेंदबाजी पर काम किया : कुलदीप
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54