Marnus labuschagne news: Cricket News & Match Updates
क्या करके मानोगे मार्नस लाबुशेन? एशेज से पहले पांच मैचों में ठौका चौथा शतक
ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज 2025-26 से पहले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में चार शतक लगाकर एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी की दावेदारी मज़बूत कर दी है। क्वींसलैंड की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपना धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा और पांच पारियों में अपना चौथा शतक लगाकर चयनकर्ताओं को लुभाने का काम किया है।
31 साल के इस खिलाड़ी ने एडिलेड ओवल में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वींसलैंड के शेफील्ड शील्ड मैच के दूसरे दिन चाय के बाद 150 रन का आंकड़ा पार किया। लंबे समय तक खराब फॉर्म के बाद जून में टेस्ट टीम से बाहर किए गए लाबुशेन ने सभी फॉर्मेट में चार शतकों के साथ ज़ोरदार तरीके से वापसी की है। इनमें से दो शतक 50 ओवर के मैचों में आए, लेकिन अब उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट में लगातार दो शतक बनाए हैं, जिसमें शील्ड के शुरुआती राउंड में तस्मानिया के खिलाफ 160 रन शामिल हैं। Read More...
Related Cricket News for Marnus labuschagne news - Tesst
एशेज से पहले मार्नस लाबुशेन ने काटा बवाल, 4 पारियों में ठोके 3 शतक
एशेज से पहले मार्नस लाबुशेन का धमाका, 92 गेंदों में सेंचुरी ठोककर फॉर्म में की वापसी
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago
-
- 4 days ago