Advertisement
Advertisement

Marnus labuschagne

IND vs AUS WTC Final: भारतीय बल्लेबाज़ों पर रफ्तार से कहर बरपाने को तैयार हैं स्टार्क, ये VIDEO दे र
Image Source: Google

IND vs AUS WTC Final: भारतीय बल्लेबाज़ों पर रफ्तार से कहर बरपाने को तैयार हैं स्टार्क, ये VIDEO दे रहा है सबूत

By Nishant Rawat June 06, 2023 • 14:05 PM View: 1142

IND vs AUS WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून तक इंग्लैंड के द ओवल स्टेडियम में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है और इसी बीच अब ऑस्ट्रेलियाई खेमे से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर भारतीय खेमे की टेंशन बढ़ सकती है। जी हां, यह वीडियो है ऑस्ट्रेलियाई गन गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क का।

मिचेल स्टार्क का यह वीडियो आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो में स्टार्क नेट्स में अपनी साथी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को दिन में तारे दिखाते नज़र आए हैं। स्टार्क अपनी आग उगलती गेंद पर लाबुशेन को क्लीन बोल्ड करते देखे जा सकते हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि स्टार्क WTC फाइनल से पहले काफी शानदार लय में हैं।

Related Cricket News on Marnus labuschagne