Marnus labuschagne: Cricket News & Match Updates
न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत पर लाबुशैन ने कहा, हम कमाल कर रहे हैं।
6 जनवरी। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में 3-0 की क्लीन स्वीप का श्रेय टीम के एकजुट होकर किए गए प्रदर्शन को दिया है। लाबुशैन ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच की पहली पारी में 215 रनों की शानदार पारी खेली थी।
उनकी इस पारी के दम पर आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 279 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली।
लाबुशैन ने मैच के बाद कहा, "हमारे लिए यह शानदार सीजन रहा है। एक टीम के रूप हम सब वाकई शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और यह देखकर अच्छा लग रहा है कि सब एकजुट होकर आगे आ रहे हैं। मैंने खुद जिस तरह से बल्लेबाजी की वह वाकई बेहतरीन रहा।"
25 वर्षीय लाबुशैन ने पूरी सीरीज में 549 रन बनाए। तीसरे टेस्ट मैच में दोहरे शतकीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। लाबुशैन ने इस सीरीज में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए।
आस्ट्रेलियाई टीम अब भारत दौरे पर 14 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
लाबुशैन का कहना है कि अगर उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिलता है तो वह भारत दौरे पर भी अपने इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।
उन्होंने कहा, "अगर मुझे मौका मिलता है तो भारत में खेलने बेहद खास होगा। इस टीम के साथ भारत का दौरा करना मेरे लिए काफी अच्छा होगा।"
Related Cricket News for Marnus labuschagne - Tesst
AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को रौंदकर 3-0 से जीती सीरीज,ये खिलाड़ी बना जीत का हीरो
We have been playing really well as a team: Marnus Labuschagne
AUS vs NZ: मार्नस लाबुशेन ने जड़ा सदी का पहला दोहरा शतक, स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे
सिडनी टेस्ट: मार्नस लाबुशेन के दोहरे शतक से ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 454 रन, न्यूजीलैंड की भी अच्छी शुरुआत
3rd Test: New Zealand openers stand firm after Marnus Labuschagne's double ton
AUS vs NZ: Marnus Labuschagne hits maiden double ton at SCG
Sydney Test: Labuschagne hits ton as Aus dominate Day 1
Fast-rising Marnus Labuschagne believes in process, not results
Steves Smith, Marnus Labuschagne give Aussies day 1 edge in Boxing Day Test
AUS vs NZ: स्टीव स्मिथ-मार्नस लाबुशाने ने ठोका अर्धशतक,ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बनाए 4 विकेट पर 257 रन
दूसरे टेस्ट के दौरान लाबुशाने के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड, इस एलीट सूची में होंगे शामिल !
Labuschagne could join elite list of Aussie batsmen at MCG
IND vs AUS: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित,मार्नस लाबुशाने को मिला मौका
मार्नस लाबुशाने- बाबर आजम ने ICC टेस्ट रैंकिंग में की उथल-पुथल, विराट कोहली की बादशाहत कायम
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 23 minutes ago
-
- 1 hour ago