Mi vs pbks: Cricket News & Match Updates
MI vs PBKS Qualifier 2: क्या होगा अगर बारिश की वजह से धुल गया मैच? जानिए कौन सी टीम खेलेगी फाइनल
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम 3 जून को होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेलेगी। पंजाब की टीम क्वालीफायर 1 में आरसीबी से हारने के बाद इस नॉकआउट मुकाबले में उतर रही है जबकि मुंबई की टीम एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद क्वालीफायर 2 में पहुंची है।
इस मैच से पहले दोनों टीमों के फैंस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौसम का हाल जानना चाहते हैं और अगर बारिश की वजह से ये मैच धुल गया तो कौन सी टीम फाइनल में जाएगी, ये भी जानना चाहते हैं। तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब हम इस आर्टिकल में देते हैं। इस मैच के लिए बारिश की संभावना नहीं है और मैच के दिन आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की गई है लेकिन अप्रत्याशित बारिश ने हाल ही में नरेंद्र मोदी स्टेडियम को प्रभावित किया है, जिससे पिच अब ढक दी गई है। Read More...