Michael vaughan: Cricket News & Match Updates
ओली पोप को पसंद नहीं करते हैं माइकल वॉन, बताया अगले इंग्लिश कैप्टन का नाम
बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओली पोप कप्तानी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में इंग्लिश टीम ने मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट में 5 विकेट से जीत भी हासिल की। पहले टेस्ट में ओली पोप ने कप्तानी जैसी भी की हो लेकिन वो एक बल्लेबाज के रूप में प्रदर्शन करने में असफल रहे जिसके चलते उनकी आलोचना भी हुई।
हालांकि, अब पूर्व इंग्लिश कप्तान, माइकल वॉन ने पोप को कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। वॉन ने कहा है कि वो पोप को भविष्य का कप्तान नहीं देखते हैं जबकि हैरी ब्रूक कप्तानी के लिए एक शानदार विकल्प हैं। वॉन ने कहा, "मैं उसे कप्तान के रूप में पसंद नहीं करता। वो उस तरह का व्यक्तित्व नहीं है जो मैं इंग्लैंड के कप्तान के रूप में चाहता हूं। वो काफी असुरक्षित इंसान है। एक महान टीम मैन और व्यक्ति लेकिन उस पर कप्तानी का भार पड़ने से उस पर दबाव आ गया है। मुझे लगता है कि वो तीन नंबर पर अच्छा काम कर रहा था। हैरी ब्रुक, मेरे लिए एक इंग्लैंड का भविष्य का कप्तान है।" Read More...