Mitchell santner: Cricket News & Match Updates
क्या न्यूज़ीलैंड के पार्ट टाइम क्रिकेटर हैं मिचेल सैंटनर? रांची में टीम इंडिया से छीन ली जीत
मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 में 21 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। न्यूज़ीलैंड की टीम ने डेरिल मिचेल के अर्द्धशतक की बदौलत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 176/6 का मजबूत स्कोर बनाया और इसके बाद भारत को 20 ओवरों में 155 रनों पर रोक दिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव (49) और वाशिंगटन सुंदर (50) ने तेज-तर्रार पारियां खेली लेकिन मिचेल सैंटनर की शानदार गेंदबाजी के आगे उनकी ये पारियां फेल साबित हुई।
मिचेल सैंटनर ने रांची की पिच पर गेंद ऐसी घुमाई कि हर कोई देखता ही रह गया। सैंटनर ने 4 ओवर में 1 मेडन ओवर डाला और 11 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने ये मेडन ओवर पावरप्ले में एक ऐसे बल्लेबाज़ के सामने डाला जो मिडल ओवर्स में भी डॉट बॉल खेलना पसंद नहीं करता है लेकिन पावरप्ले में सैंटनर के सामने उसे मेडन खेलना पड़ा। जी हां, हम सूर्यकुमार यादव की बात कर रहे हैं जो डॉट खेलना पसंद नहीं करते हैं लेकिन उन्हें पावरप्ले में मेडन खेलना पड़ा। Read More...