Mlc 2023: Cricket News & Match Updates
कछुए से भी धीमा निकला कीवी खिलाड़ी, पिच पर टहलता रहा और हो गया रन आउट; देखें VIDEO
Finn Allen Run Out: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी अपनी गजब फिटनेस दिखाकर ऐसे-ऐसे कारनामे करते हैं जिसे देखकर फैंस हक्के-बक्के रह जाते हैं, लेकिन इसी बीच कई बार ऐसी घटनाएं भी घटी है जिसके दौरान खिलाड़ी की लापरवाही या कहें उनकी सुस्ती पूरी टीम पर भारी पड़ जाती है। एक बार फिर ऐसी ही घटना घटी है। दरअसल, अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (Major League Cricket) खेली जा रही है जिसका चौथा मुकाबला रविवार (16 जुलाई) को खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान फिन एलन अपना विकेट विपक्षी टीम को गिफ्ट करके आउट हुए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। फिन एलन मैदान पर तूफानी बल्लेबाज़ी कर रहे थे। यह कीवी खिलाड़ी 10 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के लगाकर कुल 28 रन बना चुका था, लेकिन इसके बाद उन्होंने कुछ इस कदर मैदान पर सुस्ती दिखाई की उन्हें अपना विकेट ही गंवाना पड़ गया। Read More...