Mlc 2023: Cricket News & Match Updates
MLC 2023: सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को 21 रन से हराया, मैथ्यू वेड ने खेली तूफानी पारी
मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच बुधवार (19 जुलाई) को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला गया जिसे आरोन फिंच की कप्तानी वाली यूनिकॉर्न्स ने 21 रन से जीत लिया। ये यूनिकॉर्न्स की इस टूर्नामेंट में 3 मैचों में दूसरी जीत है जबकि इस टूर्नामेंट में अब तक नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और सुनील नारायण की अगुवाई में नाइट राइडर्स की टीम लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है।
इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिकॉर्न्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का विशाल स्कोर बनाया और नाइट राइडर्स के सामने एक मुश्किल चुनौती रखी। यूनिकॉर्न्स को इस स्कोर तक पहुंचाने में ओपनर मैथ्यू वेड ने अहम भूमिका निभाई। वेड ने 41 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 78 रनों की आतिशी पारी खेली। वेड के अलावा मार्कस स्टोइनिस और कोरी एंडरसन ने भी 37 और 39 रनों का योगदान दिया। Read More...