Most successful captain: Cricket News & Match Updates
Harmanpreet Kaur ने रच डाला इतिहास, Meg Lanning का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बनी टी20 की सबसे सफल कप्तान
Harmanpreet Kaur Breaks Meg Lanning’s world record: श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक और यादगार उपलब्धि अपने नाम की। इस मैच में जीत के साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी को लेकर उनका नाम एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ गया। लंबे समय से इस फेहरिस्त में मौजूद पूर्व ऑस्ट्रेलिन दिग्गज मेग लैनिंग का उन्होंने पीछ छोड़ तोड़ इतिहास रचा है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार (26 दिसंबर) को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। तिरुवनंतपुरम में खेले गए भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जीत हासिल कर हरमनप्रीत महिला टी20 क्रिकेट की सबसे सफल कप्तान बन गईं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। Read More...