Mrinank singh
Advertisement
पंत के साथ हुई 1.5 करोड़ से ज्यादा की ठगी, हरियाणा का क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार
By
Shubham Sharma
May 23, 2022 • 16:46 PM View: 3652
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। एकतरफ उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वहीं, अब वो ठगी का शिकार भी हो गए हैं। ताज़ा खबरों के मुताबिक, हरियाणा के एक क्रिकेटर ने पंत के साथ ठगी करते हुए उन्हें 1.5 करोड़ से भी ज्यादा का चूना लगा दिया है।
ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि हरियाणा का क्रिकेटर मृणांक सिंह है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, पंत ने इस मामले में अपने मैनेजर पुनीत सोलंकी के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है जिसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने मृणांक सिंह को पेश करने के लिए आर्थर रोड जेल में एक नोटिस भी भेजा था।
Advertisement
Related Cricket News on Mrinank singh
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement