Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
हंगरगेकर को एक भी मैच क्यों नहीं खिलाया? धोनी ने दिया जवाब तो फैंस ने लगाई क्लास
एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा और राजस्थान के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबला भी हारकर माही की टीम का अभियान दुखद अंदाज़ में समाप्त हुआ। इस सीजन में सीएसके ने कई खिलाड़ियों को मौका दिया लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी था जिसको लेकर भारतीय फैंस और सीएसके फैंस काफी उत्साहित थे लेकिन उसे एक भी मैच में मौका नहीं मिला।
जी हां, हम बात कर रहे हैं अंडर-19 स्टार राजवर्धन हंगरगेकर की जिन्हें सीएसके ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में खरीदा जरूर था लेकिन खिलाया एक भी मैच में नहीं। ऐसे में जब धोनी से ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सीएसके खेमा उनके बारे में बहुत उत्साहित है क्योंकि वो ताकतवर है और अच्छी गति से गेंदबाजी करता है। क्योंकि इस युवा खिलाड़ी ने ज़्यादातर प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है और वो एकदम से उन्हें गहरे पानी में नहीं फेंकना चाहते थे। इसलिए उन्हें इस सीज़न में मौका नहीं दिया गया। Read More...