Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
VIDEO: CSK नहीं बल्कि केकेआर थी IPL जीतने की असली हकदार, जानें धोनी ने आखिर क्यों कहा ऐसा
आईपीएल 2021 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चौथी बार ट्रॉफी को अपने नाम करने का कारनामा किया। इस बड़े मुकाबले में केकेआर को 27 रनों से हार मिली और चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2020 की कड़वी यादों को धोते हुए यह दिखा दिया कि धोनी की इस टीम में आज भी पूरा दमखम है कि वो किसी भी हालात से निकलकर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।
हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के लिए पहुंचे तब सीएसके के कप्तान धोनी ने अपने बयान से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि केकेआर की टीम ने टूर्नामेंट में बेहतरीन काम किया है और आईपीएल के पहले हाफ में पिछड़ने के बाद उन्होंने जिस तरह से वापसी की वो लाजवाब रही। उन्होंने ये तक कह दिया कि केकेआर की टीम को इस साल का आईपीएल फाइनल जीतना चाहिए था। Read More...