Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
धोनी का विकेट मिलना बड़ी बात : रिचर्डसन
सिडनी, 12 जनवरी - आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन ने शनिवार को कहा कि सीरीज के पहले वनडे में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लेना टीम के लिए बड़ी बात रही और यहीं से ही मैच उनकी झोली में चला गया था। आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 34 रनों से हरा दिया।
इस मैच में जेसन बेहरनडोर्फ ने धोनी को पगबाधा आउट किया था, लेकिन टीवी रिप्ले में बताया गया था कि गेंद लेग स्टम्प के बाहर गिरी थी।
रिचर्डसन ने कहा, "ऐसा समय था जब उनकी साझेदारी अच्छी हो रही थी और उसने लगभग हमसे मैच छीन ही लिया था। लेकिन हम भाग्यशाली रहे कि धोनी एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वहां से हमें लगातार विकेट मिलने लगे।
रिचर्डसन ने इस मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 ओवरों में 26 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।
उन्होंने भारत के शतकवीर रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, "रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने स्थितियों का उतना ही फायदा उठाया जितना हमने। उन्होंने काफी धैर्य से बल्लेबाजी की और जानते थे कि उन्हें गेंद को कहां मारना है।"
इस तेज गेंदबाज ने कहा, "हम जानते थे कि रोहित काफी खतरनाक गेंदबाज हैं। हमारी नीति उन्हें स्ट्राइक न देने और दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज को ज्यादा गेंदबाजी करने की थी।"
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Ms dhoni - Tesst
वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा गजब का कमाल करने वाले धोनी दुनिया के 12वें खिलाड़ी बने
MS Dhoni becomes fifth Indian to breach 10,000 run mark in ODIs
धोनी ने जमाया अर्धशतक लेकिन पचासा ठोकर भी बना गए निराशा भरा रिकॉर्ड
धोनी 51 रन बनाकर हुए आउट, रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी कर बना दिए खास रिकॉर्ड
सिडनी वनडे में धोनी और रोहित शर्मा की दिख रही है 'यारी', दोनों मिलकर कर रहे हैं कमाल
RECORD: एम धोनी ने रचा इतिहास, भारत के लिए 10000 वनडे रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बननें वाले हैं कमाल के रिकॉर्ड, धोनी, कोहली और धवन रचेंगे इतिहास
हार्दिक पांड्या ने कॉफी विद करण शो पर दिए बयानों पर एमएस धोनी,रवि शास्त्री से मांगी मांफी
पहले वनडे से पहले टीम इंडिया ने इस तरह से की प्रैक्टिस, धोनी और संजय बांगड़ ने तय की रणनीति
IND vs AUS: एमएस धोनी ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले इस मंदिर में माथा टेकने पहुंचे
रणजी न खेलने पर की गई आलोचना पर बोले धोनी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए धोनी को टीम में शामिल किया गया या नहीं
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किन - किन खिलाड़ियों को किया गया टीम में शामिल
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago