Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
पहले टेस्ट में कमाल की विकेटकीपर करने वाले ऋषभ पंत ने महान धोनी के बारे में दिया दिल जीतने वाला बयान
11 दिसंबर। आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपनी इस सफलता का श्रेय पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देते हुए कहा है कि उन्हें धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिला है। आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, पंत एडिलेड में एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक 11 कैच पकड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने हैं। उन्होंने साथ ही इंग्लैंड के जैक रसेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के रेकॉर्ड की भी बराबरी की, जिनके नाम एक मैच में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड था।
पंत ने बीसीसीआई टीवी से कहा, "अगर मुझे कोई भी परेशानी होती है तो उसे मैं उनसे (धोनी ) साझा करता हूं और वह तुरंत ही उसका समाधान बता देते हैं। जब भी वह आसपास होते हैं तो मैं एक व्यक्ति के तौर पर खुद को आत्मविश्वास से भरा पाता हूं। मैंने एक इंसान और एक क्रिकेटर के रूप में उनसे काफी कुछ सीखा है।"
गौरतलब है कि धोनी ने पिछली बार आस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के दौरे के बाद टेस्ट से संन्यास ले लिया था। लेकिन वह अभी भी सीमित ओवरों में खेल रहे हैं और सीमित ओवरों के लिए टीम में जगह पाने के लिए पंत को धोनी से मुकाबला करना पड़ा रहा है।
एडिलेड मैच में कैचों का एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना है, जिसमें कुल 35 कैच लिए गए। इससे पहले, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इसी साल खेले गए मैच में 34 कैच लिए गए थे।
पंत ने अपने रेकॉर्ड को लेकर कहा, "मैंने कभी रेकॉर्ड के बारे में नहीं सोचा लेकिन अपने नाम के आगे कुछ कैच लिखवाना अच्छा है। उपलब्धि हासिल करना अच्छा है लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं।"
Related Cricket News for Ms dhoni - Tesst
ऋषभ पंत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद महान एमएस धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान
गंभीर ने धोनी की कप्तानी को लेकर किया खुलासा, उनकी कप्तानी में लिया गया यह फैसला था अफसोसजनक
IND vs AUS: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास,बतौर विकेटकीपर की एमएस धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
धोनी मैट्रीमोनी वेबसाइट के ब्रांड एम्बेसडर बने
Dhoni to endorse matrimony platform
MS Dhoni falls a run short to enter 10k ODI club for India
कुछ विवादित निर्णय के कारण मैच हमसे दूर हो गया: धोनी
Australian Captain rates Buttler better than Dhoni in white ball cricket
MS Dhoni's wife seeks arms licence
Age is just a number, fitness matters: Dhoni
Reports: Top Indian cricketers like MS Dhoni, Virat Kohli to feature in 100-ball meet
MS Dhoni credits Chennai team spirit for success
CSK must improve in certain areas, says Dhoni
Yet to find out a death over specialist, says Dhoni
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago