Mumbai indians women team
Advertisement
VIDEO: रोहित, सूर्या और टिम डेविड ने दिया मुंबई इंडियंस की लड़कियों के लिए स्पेशल मैसेज
By
Shubham Yadav
March 26, 2023 • 16:06 PM View: 906
महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है जहां उनका सामना आज यानि 26 मार्च को मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है ऐसे में वो फाइनल जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी।
इस महामुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की महिला टीम को एमआई की पुरुष टीम का सपोर्ट मिला है। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस के पुरुष दल ने महिला टीम के लिए एक खास संदेश साझा किया है। एमआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा और जेसन बेहरनडोर्फ को महिला टीम को स्पेशल मैसेज देते हुए देखा जा सकता है।
TAGS
Womens Premier League 2023 Womens Premier League Delhi Capitals women Mumbai Indians Women Team
Advertisement
Related Cricket News on Mumbai indians women team
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago