Nz cricket
अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के अधार पर 2 रनों से हराया, इस खिलाड़ी का रहा दमदार परफॉर्मेंस
11 मई। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने यहां खेले गए दूसरे वनडे मैच में स्कॉटलैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के अधार पर दो रनों से मात दी।
इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने दो मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने कैलाम मैकलियोड के शतक की मदद से सात विकेट के नुकसान पर 325 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने रहमत शाह के शतक के दम पर 44.5 ओवर में तीन विकेट पर 269 जड़े।
इसके बाद बारिश के कारण मैच रुक गया। अफगानिस्तान की टीम उस समय 2 रनों से आगे थी, इसी वजह से उन्होंने डकवर्थ-लुईस नियम के अधार पर मैच और सीरीज अपने नाम की। शाह को 113 रनों की दमदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार दिया गया।
पहले बल्लेबजी का करते हुए स्कॉटलैंड ने दमदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए कप्तान काइल कोट्जर (79) ने मैथ्यू क्रॉस (32) के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई। क्रॉस के आउट होने के बाद कोट्जर ने दूसरे विकेट के लिए मैकलियोड के साथ भी 76 रन जोड़े।
मैकलियोड ने अपना आठवां वनडे शतक लगाया और 89 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली। रिची बेरिंगटन (33), जॉर्ज मुनसे (28), क्रेग वॉलेस (20) और सफयान शरीफ (13) भी टीम के कुल योग को 300 के पार पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया।
अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान गुलबदीन नैब ने तीन और हामिद हसन एवं आफताब आलम ने 2-2 विकेट लिए।
मेहमान टीम ने 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की। अफगानिस्तान को पहला झटका 28 के स्कोर पर ही लग गया, लेकिन इसके बाद रहमत शाह ने मोहम्मद शहजाद (55) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 और हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ तीसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी निभाई।
शाह ने चौथा वनडे शतक लगाया और 115 गेंदों में 113 रनों की शानदार पारी खेली। उनके आउट होने के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी (59 नाबाद) ने असगर अफगान (22 नाबाद) के साथ मिलकर टीम को बारिश के समय मैच रुकने तक स्कॉटलैंड से आगे कर दिया था। स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैड व्हील, एलेस्डेयर इवांस और टॉम सोल ने एक-एक विकेट लिया।
Related Cricket News on Nz cricket
-
दुनिया के वो 4 क्रिकेटर जिन्होंने 2 देशों के लिए खेला है वर्ल्ड कप
दुनिया के हर इंटरनेशनल क्रिकेटर का सपना होता है कि वो अपने देश के लिए वर्ल्ड कप खेले। लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी होते है जो अपने पूरे करियर के दौरान भी वर्ल्ड कप का हिस्सा ...
-
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान, स्पिनरों के बाद अब दिग्गज तेज गेंदबाजों की तलाश शुरू
10 मई। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक के अपने सफर में स्पिनरों के दम पर कमाल करती आई है लेकिन अब हालात बदलने वाले हैं क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने देश में ...
-
अपने क्रिकेटर्स को गर्मी से बचाने के लिए बंगाल क्रिकेट संघ ने उठाया ये कदम
कोलकाता, 10 मई (CRICKETNMORE)| बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने फर्स्ट एवं सेकेंड डिवीजन वनडे मैचों के दौरान खिलाड़ियों को गर्मी और आर्द्रता से बचाने के लिए प्रति सेशन 10 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक शुरू करने ...
-
वर्ल्ड कप फ्लैशबैक: जब जिम्बाब्वे ने अपने डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर किय़ा था बड़ा उलटफेर
1983 वर्ल्ड कप रोमांच से भरपूर रहा था और इसमें कई उलटफेर वाले मैच देखने को मिले थे। 9 जून 1983 का दिन वर्ल्ड कप के इतिहास के एक बहुत ही रोमांचक मैच का गवाह ...
-
वर्ल्ड कप फ्लैशबैक: एक नजर 2007 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर
साल 2007 में वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण खेला गया जिसकी मेजबानी वेस्टइंडीज ने की। 13 मार्च से 28 अप्रैल तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में श्रीलंका को ...
-
वर्ल्ड कप रिकॉर्ड - सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक जमाना एक गर्व की बात होती है। ये शतक जब वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आता है तो उसकी खुशी दोगुनी होती है। ऐसे में जानते है वर्ल्ड ...
-
वर्ल्ड कप फ्लैशबैक: एक नजर 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर
साल 2003 में वनडे वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण खेला गया जिसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने संयुक्त रूप से की। यह टूर्नामेंट 9 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक खेला गया।ऑस्ट्रेलिया ने ...
-
वर्ल्ड कप से पहले मुजीब उर रहमान ने दिया खास बयान, वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों को सावधान…
7 मई। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अहम सदस्य स्पिनर मुजीब उर रहमान ने मंगलवार को कहा कि उनके देश की पहले की टीम में और मौजूदा टीम में काफी अंतर है। मुजीब के मुताबिक पहले वाली ...
-
इस कारण कप्तानी में किया गया बदलाव, अफगानिस्तान के मुख्य मुख्य चयनकर्ता ने खोला राज
7 मई। इंग्लैंड में इसी महीने से शुरू हो रहे विश्व कप से एक महीने पहले टीम के नेतृत्व में बदलाव करने पर अफगानिस्तान क्रिकेट संघ (एसीबी) के मुख्य चयनकर्ता दौलत खान अहमदजाई ने मंगलवार को ...
-
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2019-20 सीजन के लिए शेड्यूल का किया ऐलान, इन टीमों के खिलाफ करेगी मुकाबला
मेलबर्न, 7 मई | आस्ट्रेलिया में इस वर्ष सितंबर से शुरू होने वाले 2019-20 सीजन में 10 स्थानों पर आठ अंतर्राष्ट्रीय मैच और महिला टी-20 विश्व कप खेला जाएगा। पुरुष टीम आगामी गर्मियों के सीजन ...
-
वेस्टइंडीज के दिग्गज लेजेंड बल्लेबाज का हुआ निधन, क्रिकेट जगत हुआ शोकाकुल
7 मई। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज सिमोर नर्स का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया। 85 वर्षीय नर्स अपनी दो जुड़वा बेटियों के साथ रहते थे। बारबाडोस में ही क्रिकेट खेलने वाले वेस्टइंडीज के ...
-
ENGvsPAK: इंग्लैंड ने एकमात्र T20I में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा,ये बने जीत के हीरो
कार्डिफ, 6 मई (CRICKETNMORE)| कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 57), जोए रूट (47) और जेम्स विंसे (36) की उपयोगी पारियों के सहारे इंग्लैंड ने यहां सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले गए एकमात्र टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच ...
-
वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाजों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट रचा गया इतिहास
5 मई। डबलिन में आयरलेंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज शाई होप और जॉन कैंपबेल ने कमाल कर दिया और शतक जमाकर खेल रहे हैं। स्कोकार्ड ये खबर लिखे जाने ...
-
वर्ल्ड कप फ्लैशबैक: एक नजर 1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर
1999 में हुए वर्ल्ड कप के 7वें संस्करण की मेजबानी इंग्लैंड ने की लेकिन कुछ मैच स्कॉटलैंड,नीदरलैंड और आयरलैंड में भी खेले गए। कुल 12 टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहीं। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 6 days ago