Pak vs eng: Cricket News & Match Updates
'अरे कहना क्या चाहते हो?' हार के बाद कोच सकलैन मुश्ताक का बयान फैंस के लिए बना बाउंसर
इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 63 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में मेजबान पाकिस्तान की हार के बाद टीम के हेड कोच सकलैन मुश्ताक ने एक बेहद ही अजीबोगरीब बयान दिया। पाकिस्तान के हेड कोच का यह बयान क्रिकेट फैंस के लिए एक बाउंसर की तरह था जो कि सभी के सिर के ऊपर से चला गया और अब इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
तीसरे टी-20 में मिली हार के बाद सकलैन मुश्ताक ने अपने खिलाड़ियों का बचाव करते हुए अपना दिया। उन्होंने कहा, 'दिन, रात, सर्दी, गर्मी, बारिश, घटा ये सब चलता रहेगा। सब कुदरत का हिस्सा है। खेल भी ऐसा ही है, हार जीत होती ही रहेगी उसे स्वीकार करना होगा। सभी स्वीकार करते हैं, यह कुदरत का हिस्सा है इसमें हम क्या कर सकते हैं? लेकिन हां, हर इंसान चाहता है कि हम जीते। पाकिस्तान के फैंस चाहते हैं पाकिस्तान जीते। लेकिन कुदरत में दिन रात और जिंदगी मौत है। सब कुदरत है हम कोशिश कर रहे हैं। आप दुआ करें हम भी कोशिश कर रहे हैं।' Read More...