Pak vs eng: Cricket News & Match Updates
'ये कहां पहुंचा दी गेंद', खुद देखिए इफ्तिखार अहमद का 106 मीटर लंबा 'MONSTER' छक्का
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सात मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है जिसका छठा मुकाबला इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। इस मैच में कई छक्के चौके देखने को मिले, लेकिन पूरे मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ इफ्तिखार अहमज जैसा छक्का कोई भी नहीं मार सका। दरअसल, इफ्तिखार अहमद ने कोई मामूली छक्का नहीं बल्कि पूरे 106 मीटर लंबा 'मॉन्स्टर' छक्का मारा था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रहा है।
इस मैच में पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ इफ्तिखार ने टीम के लिए 21 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के देखने को मिले। इफ्तिखार के बल्ले से मॉन्स्टर छक्का पाकिस्तान की पारी के 14वें ओवर में निकला। उन्होंने आदिल रशीद को घुटने पर बैठकर डीप मिड-विकेट के ऊपर से छक्का मारते हुए गेंद को 106 मीटर दूर क्राउड में भेज दिया था। Read More...