Advertisement
Ratan tata news: Cricket News & Match Updates
Advertisement
86 साल की उम्र में रतन टाटा का निधन, रोहित और सचिन समेत कई क्रिकेटर्स ने दिया रिएक्शन
भारतीय उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का लंबी बीमारी के बाद 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वो कई दिनों से अस्पताल की देखरेख में थे। इस सप्ताह की शुरुआत में, टाटा ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति के बारे चाहने वालों को बताया और कहा कि वो फिलहाल ठीक हैं और गलत अफवाहों पर बिल्कुल विश्वास ना किया जाए।
टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है और क्रिकेट बिरादरी भी काफी भावुक हो गई है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह, मोहम्मद शमी, सुरेश रैना, शिखर धवन और सचिन तेंदुलकर जैसे कई अन्य पूर्व और वर्तमान सितारों ने पूर्व उद्योगपति के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि दी। Read More...
Related Cricket News for Ratan tata news - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago