Ravindra jadeja
'कुछ दिन पहले बुमराह ने भी ऐसा वीडियो डाला था, फिर वो वापस इंजर्ड हो गया'
Ravindra Jadeja Fitness: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) लंबे समय से चोटिल होने के कारण क्रिकेट से दूर रहे, लेकिन अब एक बार फिर वह मैदान पर वापसी करने को तैयार नज़र आ रहे हैं। दरअसल, रविंद्र जडेजा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह नेट्स में अभ्यास करते दिखे हैं। यह वीडियो भारतीय टीम और फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि यह स्टार खिलाड़ी अब काफी फिट नज़र आ रहा है। रविंद्र जडेजा ने यह वीडियो शेयर करके लिखा, 'लेफ्ट आर्म राउंड प्रायोरिटी।'
फैंस ने किया रिएक्ट: रविंद्र जडेजा को गेंदबाज़ी करता देख भारतीय फैंस काफी खुश हैं। भारतीय क्रिकेटर्स समेत कई फैंस ने इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है। जहां एक गुट काफी खुश दिख रहा है, वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने नाराजगी जताई है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, 'ना भाई तू इलेक्शन में जा क्रिकेट कहा खेल रहा है।', एक यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा, 'कुछ दिन पहले बुमराह ने भी ऐसा ही वीडियो डाला था और फिर वो वापस इंजर्ड हो गया। आप ध्यान रखो।'
Related Cricket News on Ravindra jadeja
-
किस बॉलर ने उड़ाई टेस्ट क्रिकेट में फाफ डु प्लेसिस की नींद ? खुद सुन लीजिए जवाब
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने उस गेंदबाज़ का खुलासा किया है जिसने उनकी रातों की नींद उड़ा दी थी। आपको बता दें कि वो गेंदबाज़ ना तो बुमराह हैं और ना ...
-
खुदको अक्षर पटेल से बेहतर बताने वाले ट्वीट को रवींद्र जडेजा ने किया लाइक
जडेजा (Ravindra Jadeja) को एशिया कप 2022 के दौरान घुटने में चोट लग गई थी और तब से वो क्रिकेट से दूर हैं। रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। ...
-
IND vs AUS:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को मिली टीम…
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को पहली बार मौका मिला है। ...
-
कुलदीप यादव ने कमाल गेंदबाजी से रचा इतिहास, अनिल कुंबले-रविंद्र जडेजा की लिस्ट में हुए शामिल
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने गुरुवार (12 जनवरी) को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। युजवेंद्र चहल की जगह टीम में शामिल किए गए कुलदीप ने ...
-
रविचंद्रन अश्विन ने बता दिया, कब होगी रविंद्र जडेजा की वापसी ?
रविचंद्रन अश्विन पिछले काफी समय से चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हैं। हालांकि, अब रविचंद्रन अश्विन ने इशारों-इशारों में बताया है कि वो कब टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। ...
-
रवींद्र जडेजा के आते ही इन 3 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज, हो सकती है प्लेइंग XI से छुट्टी
इस आर्टिकल में शामिल है उन 3 क्रिकेटर्स का नाम जिनकी रवींद्र जडेजा के टीम में वापसी के बाद प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना मुश्किल हो जाएगा। ...
-
अक्षर पटेल ने 31 गेंदों में 65 रन ठोककर तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के…
ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार (5 जनवरी) को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। नंबर 7 ...
-
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: अश्विन, अय्यर ने लंगाई छलांग
भारत को हाल ही में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने में मदद करने के बाद आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से चौथे स्थान के गेंदबाज बन गए, ...
-
बुमराह, जडेजा फिट लेकिन श्रीलंका सीरीज के लिए उन्हें लेने की जल्दबाजी नहीं
भारत का घरेलू सत्र श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से तीन मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के साथ शुरू हो रहा है लेकिन टी20 और वनडे टीमों में जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत ...
-
'इसकी शादी करवा दीजिए, जिम्मेदारी आएगी तो सुधर जाएगा', वायरल हुआ शिखर-जडेजा का पुराना वीडियो
भारत बांग्लादैश तीसरे वनडे मैच में शिखर धवन महज़ 3 रन बनाकर आउट हुए। पूरी सीरीज में शिखर के बैट से सिर्फ 18 रन निकले। ...
-
'भरोसा रख भाई इंजर्ड हूं', रवींद्र जडेजा ने लुटाए 10-10 रुपए के नोट, पत्नी रिवाबा बनीं विधायक
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) गुजरात चुनाव जीत गई हैं। इस जीत के बाद रवींद्र जडेजा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। ...
-
रविंद्र जडेजा की पत्नी ने जीता जामनगर सीट से चुनाव, फिर पति के साथ किया रोड शो
रविंद्र जडेजा पिछले काफी समय से अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के लिए गुजरात चुनाव में उनका साथ निभा रहे थे और अब उनकी मेहनत रंग ले आई है क्योंकि उनकी पत्नी ने जामनगर सीट से ...
-
'तू रैली करता रह जाएगा और मेरा कोई गेम बजा देगा', इंडिया की हार के बाद जड्डेजा पर…
एशिया कप के दौरान रविंद्र जडेजा चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से ही वह टीम से बाहर हैं। ...
-
'BCCI ध्यान दो', रीवाबा को चुनाव जिताने के लिए इस्तेमाल हुई रवींद्र जडेजा की जर्सी
रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा गुजरात चुनाव में जामनगर (उत्तर) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। रीवाबा ने जडेजा की इंडियन टीम में जर्सी का इस्तेमाल किया जिसपर फैंस खफा हैं। ...
Cricket Special Today
-
- 25 May 2026 06:36
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago