Rinku singh: Cricket News & Match Updates
IPL शुरू होने से पहले केकेआर ने खेला बड़ा दांव, चोटिल रिंकु सिंह की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी को किया टीम में शामिल
कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने आईपीएल (IPL 2021) शुरू होने के पहले एक नए खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। पिछले कई सीज़न से केकेआर के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज़ रिंकु सिंह घुटने की चोट के कारण पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह केकेआर ने गुरकीरत सिंह मान (Gurkeerat singh mann) को टीम में शामिल कर लिया है।
रिंकू सिंह ने 2017 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और अब तक उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 8 मुकाबले खेले हैं। वहीं, अगर गुरकीरत सिंह मान की बात करें तो ये खिलाड़ी पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में शामिल था। आरसीबी द्वारा रिलीज़ किए जाने के बाद ऑक्शन में उन्हें किसी ने भी नहीं खरीदा था।
मगर अब गुरकीरत एक बार फिर आईपीएल में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनके बेस प्राइज 50 लाख रुपए में खरीद लिया है। यूएई में हुए पिछले आईपीएल सीज़न में गुरकीरत को आरसीबी की तरफ से 8 मैच में खेलने का मौका मिला था और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 71 रन ही बनाए थे हालांकि, उन्हें पूरे सीज़न में सिर्फ 80 गेंद खेलने का मौका ही मिला था।
पंजाब से आने वाले गुरकीरत सिंह मान ने अपने आईपीएल करियर में कुल 41 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 21 की औसत से 511 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 121 का रहा है। Read More...
Related Cricket News for Rinku singh - Tesst
IPL 2020: KKR ਦੇ ਇਸ ਖਿਡਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ, ਕੋਈ ਵੀ ਬੱਲੇਬਾਜ਼ ਆਂਦਰੇ ਰਸਲ ਦੇ ਤੂਫਾਨੀ ਅੰਦਾਜ਼ ਦੀ ਬਰਾਬਰੀ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦਾ
IPL: None Can Match Big-Hitting Of Russell, Says Rinku Singh
IPL 2020: केकेआर के खिलाड़ी ने कहा, कोई बल्लेबाज आंद्रे रसेल के तूफानी अंदाज की बराबरी नहीं कर सकता
BCCI ने रिंकू सिंह को किया सस्पेंड फिर बीसीसीआई कार्यकारी ने उठाए सवाल
क्रिकेटर रिंकू सिंह के करियर पर लगा यह काला दाग, BCCI ने किया इतने दिनों के लिए सस्पेंड
BCCI suspends Rinku Singh for 3 months for T20 league participation
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16