Rishabh pant vs pat cummins stats: Cricket News & Match Updates
5 इनिंग, 22 रन, और 3 विकेट! Pat Cummins को मिल गया है Rishabh Pant का तोड़
Rishabh Pant vs Pat Cummins: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कोई भी मुकाबला अपने दम पर पलट सकते हैं। ये धाकड़ बल्लेबाज़ टेस्ट क्रिकेट में तो और भी ज्यादा दमदार नज़र आता है, हालांकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कुछ अलग देखने को मिला है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत संघर्ष कर रहे हैं और उनकी पिछली पांच टेस्ट इनिंग के आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को उनका तोड़ मिल गया है।
जी हां, ऐसा ही है। BGT 2024-25 से पहले टेस्ट क्रिकेट में जब-जब पंत और कमिंस आमने-सामने आए थे तब-तब विकेटकीपर बैटर ने डोमिनेट किया था। हालांकि अब हालात बदल चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की आपसी टक्कर में पिछली पांच पारियों के दौरान ऋषभ पंत पैट कमिंस के सामने 41 बॉल का सामना करके सिर्फ 22 रन ही बना पाए हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इसी बीच पैट कमिंस ने उनका तीन बार शिकार किया है। गाबा टेस्ट की पहली इनिंग में भी ऐसा ही देखने को मिला। Read More...
Related Cricket News for Rishabh pant vs pat cummins stats - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16