Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
21 साल की उम्र में ही ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में बना दिया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 जनवरी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए पहली पारी में शतक लगाने के साथ ऋषभ पंत ने बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम की हैं। पंत आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।
वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम ने शुक्रवार को अपनी पहली पारी 622 रनों पर घोषित कर दी। पंत ने इस पारी में 159 रन बनाए और वह नाबाद लौटे।
पंत ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी फारुख इंजीनियर को पछाड़ते हुए आस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर होने की उपलब्धि हासिल की है। फारुख ने 1967 में एडिलेड में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे अधिक 89 रन बनाए थे।
पंत ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में से तीन में शतकीय पारी खेली हैं और वह ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय विकेटकीपर हैं। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली थी।
इसके अलावा, वह टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर हैं। इस क्रम में दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 224 रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर शामिल बुधी कुंदेरन ने 1964 में चेन्नई में ही इंग्लैंड के खिलाफ 192 रनों की पारी खेली थी।
पंत पहले विकेटकीपर हैं, जिन्होंने 21 साल की उम्र में टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए हैं। नौ मैचों में 15 पारियां खेलते हुए पंत ने यह उपलधि हासिल की है। उन्होंने पूर्व दिवंगत भारतीय विकेटकीपर विजय मांजरेकर को इस क्रम में पछाड़ा है।
Related Cricket News for Rishabh pant - Tesst
ऋषभ पंत ने अपनी मां के बर्थडे पर किया इमोशनल मैसेज, पुरानी बातें लिखकर कही दिल जीतने वाली बात
ऋषभ पंत ने की एबी डी विलियर्स की बराबरी,ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने
सवाल ! क्या वर्ल्ड कप 2019 में धोनी की जगह पंत को मिलना चाहिए प्लेइंग XI में मौका ?
WATCH ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी को देखकर फैन्स ने बनाया ऐसा मजेदार गाना, आप भी देखिए
सिडनी टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने मिलकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अपने मां के बर्थडे पर शतक जमाकर ऋषभ पंत ने दिया सबसे बड़ा तोहफा, जीता हर किसी का दिल
WATCH देखिए ऋषभ पंत ने अपने शतक का जश्न किस तरह से मनाया, किसे किया याद
सिडनी टेस्ट में ऋषभ पंत ने किया कमाल, धोनी समेत कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड को किया धराशायी
ऋषभ पंत ने शतक जमाकर ऑस्ट्रेलिया में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने स्लेजिंग पर ऋषभ पंत से की बातचीत, कह दी ऐसी बात
ऋषभ पंत के पास सिडनी टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका, पकड़ने होंगे इतने कैच
पेन की पत्नी की नजर में 'बेस्ट बेबीसीटर' हैं पंत
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, भारत के लिए एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बने
VIDEO ऋषभ पंत ने टिम पेन से लिया बदला, इस तरह से स्लैजिंग कर किया पलटवार
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54