Rohit virat cry video
Advertisement
'19 नवंबर भूल तो नहीं गए', ठीक एक साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने तोड़े थे 140 करोड़ दिल
By
Shubham Sharma
November 19, 2024 • 13:01 PM View: 761
19 नवंबर, 2023 एक ऐसा रविवार है जिसे कोई भी भारतीय क्रिकेट फैन याद नहीं रखना चाहेगा। ये वो दिन था जब पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को फाइनल में हराकर ना सिर्फ अपना छठा वर्ल्ड कप जीता बल्कि मैच से पहले कहे मुताबिक, 100,000 से ज्यादा फैंस की भीड़ को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शांत भी कर दिया था।
हालांकि, फाइनल से पहले भारतीय टीम ने ऐसा खेल दिखाया जिसके लिए इस वर्ल्ड कप को हमेशा याद किया जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार 10 मैचों में जीत हासिल करके फाइनल में एंट्री की थी और लगभग हर क्रिकेट फैन को ये लग रहा था कि रोहित की टीम वर्ल्ड कप के एक दशक लंबे इंतज़ार को खत्म कर ही देगी लेकिन उस दिन भारतीय टीम की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
TAGS
19 November World Cup Final IND Vs AUS Final World Cup Rohit Sharma Latest News Rohit Virat Cry Video
Advertisement
Related Cricket News on Rohit virat cry video
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
Advertisement