Royal challengers bangalore: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: क्लासेन के शतक पर रन मशीन कोहली का शतक पड़ा भारी, RCB ने SRH को 8 विकेट से रौंदा
आईपीएल 2023 के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) की शतकीय पारी बेकार चली गयी। बैंगलोर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था। इस मैच में हैदराबाद ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अब्दुल समद की जगह टी नटराजन को खिलाया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 186 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने बनाये। उन्होंने 51 गेंद में 8 चौको और 6 छक्कों की मदद से 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 49 गेंद में शतक जड़ दिया। उन्होंने हर्षल पटेल की गेंद पर छक्का जड़ते हुए शतक पूरा किया। उनके अलावा हैरी ब्रूक ने 19 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाये। Read More...