Royal challengers bangalore: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: ये 4 टीमें प्लेऑफ के लिए करेंगी क्वालीफाई, हरभजन सिंह ने कर दी भविष्यवाणी
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट को काफी समय पहले अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उन्होंने आज भी इस खेल पर अपनी पैनी नज़रें बना रखी है। IPL 2023 में हरभजन एक कमेंटेटर और एक्सपर्ट के तौर पर जुड़े हुए हैं। टूर्नामेंट का आधा सीजन पूरा हो चुका है जिसके बाद अब हरभजन सिंह ने भविष्यवाणी करते हुए उन 4 टीमों का नाम बताया है जो यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि इस साल मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ का टिकट मिलेगा। ऐसा क्यों उन्होंने इस पर भी अपनी राय रखी। वह स्टार स्पोर्ट्स पर एक सवाल का जवाब देते हुए बोले, 'मेरी चार टीमें होंगी, जिसमें पहली टीम गुजरात टाइटन्स पक्का है। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स होगी, क्योंकि वो अंत में जैसे तैसे पहुंच जाते हैं।' Read More...