Royal challengers bangalore: Cricket News & Match Updates
डी विलियर्स ने ले ली फैन की चुटकी, अपार्टमेंट के ऑफर पर दिया ऐसा रिप्लाई,देखें VIDEO
एबी डी विलियर्स, दुनिया के उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें भारत में उनके देश साउथ अफ्रीका से भी ज्यादा पसंद किया जाता है। डी विलियर्स को भी भारत के फैंस और यहां आकर खेलना काफी लुभाता है। यहीं वजह है कि डी विलियर्स को एक फैन ने यहां पर रहने का ऑफर तक दे दिया था, जिस पर उन्होंने मजाकियां ढंग से रिप्लाई किया है।
दरअसल, आरसीबी(RCB) के लिए लंबे समय से खेलने के कारण डी विलियर्स(AB De Villiers) को इस फ्रेंचाइजी के फैंस विराट कोहली(Virat Kohli) जितना ही चाहते हैं। विराट कोहली ने पिछले आईपीएल के दौरान इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह अगले सीजन आरसीबी की कप्तानी नहीं करेंगे, जिसके बाद डी विलियर्स ने भी आईपीएल के इस सीजन के मेगा ऑक्शन में अपना नाम नहीं भेजा है। लेकिन हाल ही में उनका एक किस्सा सामने आया है जिस पर साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने चुटकी लेते हुए रिप्लाई किया है। Read More...