Advertisement
Advertisement

Sa vs ind

पोप ने 148 रन बनाकर रचा इतिहास, भारत की धरती पर किया ये खास कारनामा
Image Source: Google

पोप ने 148 रन बनाकर रचा इतिहास, भारत की धरती पर किया ये खास कारनामा

By Nitesh Pratap January 27, 2024 • 18:15 PM View: 515

इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप (Ollie Pope) ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में शतक जड़कर अपनी टीम की वापसी कराई। अपनी इसी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। अपने 5वें टेस्ट शतक की मदद से पोप 2018 के बाद से भारत में भारत के खिलाफ दूसरी पारी में शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

26 साल के पोप 208 गेंद में 17 चौको की मदद से 148 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। दाएं हाथ के बल्लेबाज पोप ने में रविंद्र जड़ेजा की गेंद पर तीन रन लेकर अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया। उनका ये शतक तब आया जब इंग्लैंड दूसरी पारी में स्ट्रगल कर रहा था। उनकी इस पारी की मदद से इंग्लैंड 126 रन की बढ़त ले चुका हैं। 

Related Cricket News on Sa vs ind