Sanjay manjrekar: Cricket News & Match Updates
संजय मांजरेकर ने LSG के बाहर होने के बाद केएल राहुल को दी सलाह, लंब समय नहीं तेजी से बल्लेबाजी करो
भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा कि अगर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) लंबे समय के बजाय तेज बल्लेबाजी करते हैं, तो आईपीएल या इंटरनेशनल क्रिकेट टीम को बहुत फायदा हो सकता है। बुधवार को राहुल ने ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2022 एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 58 गेंदों में 79 रन बनाए। लेकिन वह 19वें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए, जिससे लखनऊ 14 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
राहुल ने पावरप्ले के अंत तक धीमी बल्लेबाजी की, जब तक कि अंतिम सात ओवरों में 99 रन की जरूरत नहीं पड़ी। तब उन्होंने तेज बल्लेबाजी शुरू की, इसके बाद राहुल ने 136 के स्ट्राइक रेट से 58 गेंदों में 79 रन बनाए, लेकिन लखनऊ को क्वालीफायर 2 तक ले जाने के लिए यह पर्याप्त नहीं था। राहुल की धीमी पारी के बाद पर सवाल उठाए गए हैं। Read More...