Shivam dube: Cricket News & Match Updates
6,4,6: आकाशदीप के साथ हुआ खिलवाड़, शिवम दुबे खड़े-खड़े लूटे तीन बॉल में 16 रन; देखें VIDEO
आईपीएल 2022 में मंगलवार (12 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं। इस मैच में सीएसके ने आरसीबी के सामने जीत दर्ज करने के लिए 217 रनों का टारगेट सेट किया है। सीएसके की पारी के दौरान शिवम दूबे ने 95 रनों की धुंआधार पारी खेलते हुए आरसीबी के हर गेंदबाज़ को रिमांड पर लिया और खुब रन बटारे। इसी बीच शिवम का सामना आकाशदीप के साथ भी हुआ, जिसे ये गेंदबाज़ जल्द से जल्द भुलाना चाहेंगा।
इस मैच में शिवम दुबे ने 46 बॉल में आठ छक्के और पांच चौकों की मदद से 95 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट लगभग 207 का रहा। शिवम जब बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए थे, तब सीएसके की हालत थोड़ी नाजुक थी। चेन्नई अपने दो विकेट महज 36 रन पर गंवा चुकी थी। हालांकि इसके बाद शिवम ने रॉबिन उथप्पा के साथ मिलकर सब कुछ बदल दिया और 165 रनों की शानदार साझेदारी की। इसी बीच डेथ ओवर्स के दौरान आरसीबी के लिए आकाशदीप ओवर करने आए थे, जिसमें शिवम दुबे ने खुब छक्के-चौके लगाए और इस ओवर से टीम के स्कोर में पूरे 22 रनों इजाफा हुआ। Read More...