Shubhman gill: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया के 5 युवा क्रिकेटर और उनकी गर्लफ्रेंड्स, जिनसे आप होंगे अंजान
भारत में क्रिकेटर्स को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं यही वजह है कि लोग खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ में भी काफी रूची रखते हैं। इंडियन क्रिकेटर्स और उनकी लव लाइफ हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। सभी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए, आज हम युवा भारतीय क्रिकेटरों की लव लाइफ से जुड़े कुछ किस्से लाए हैं।
1) पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह: पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल है। खबरो की मानें तो 21 साल के पृथ्वी शॉ अभिनेत्री प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। प्राची सिंह को कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में वंशिका शर्मा की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। आईपीएल 2020 के दौरान शॉ के अभिनेत्री प्राची सिंह के साथ डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। प्राची ने कई बार पृथ्वी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है वहीं शॉ को भी अक्सर प्राची के पोस्ट पर कमेंट करते हुए देखा गया है। Read More...