Smriti mandhana: Cricket News & Match Updates
एकमात्र टेस्ट: लुस और वोल्वार्ड्ट की शानदार पारियों से SA ने की वापसी, फॉलोऑन के बाद इंडिया से अभी भी 105 रन पीछे
साउथ अफ्रीका वूमेंस ने इंडिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में फॉलो ऑन खेलने के बाद दूसरी पारी में शानदार वापसी की है। साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 2 विकेट खोकर 232 रन का स्कोर बनाया। वो इंडिया के स्कोर से अभी भी 105 रन पीछे है। साउथ अफ्रीका की तरफ से सुने लुस (Sune Luus) ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) अभी भी क्रीज पर टिकी हुई है।
लुस ने दूसरी पारी में 203 गेंद में 18 चौको की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान लौरा 252 गेंद में 12 चौको की मदद से 93 रन बनाकर क्रीज पर टिकी हुई है। वहीं मारिजाने कैप ने 38 गेंद में एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर खेल रही है। लुस और कप्तान लौरा ने दूसरे विकेट के लिए 190 (394) रन की साझेदारी की। इंडिया की तरफ से दूसरी पारी में पूजा वस्त्राकर और हरमनप्रीत कौर को मिला। Read More...