Srh vs lsg: Cricket News & Match Updates
Nicholas Pooran ने Ravi Bishnoi से मांगी माफी, बोले- 'मुझे माफ कर दो, ऐसा फिर दोबारा नहीं होगा'
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के स्टार बैटर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने बीते गुरुवार, 27 मार्च को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 7वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ महज़ 26 बॉल पर 6 चौके और 6 छक्के ठोकते हुए 70 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मैच में पूरन की पारी के दम पर LSG ने 191 रनों का लक्ष्य महज़ 16.1 ओवर में हासिल किया और 5 विकेट से जीत हासिल की, हालांकि इसके बावजूद ये मुकाबला खत्म होने के बाद निकोलस पूरन को अपने ही एक साथी खिलाड़ी से मांफी मांगनी पड़ी।
जी हां, ऐसा ही हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें निकोलस पूरन अपने साथी खिलाड़ी रवि बिश्नोई से मांगी मांगते नज़र आए हैं। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए रवि बिश्नोई की गेंद पर ट्रेविस हेड का एक बेहद ही आसान कैच टपका दिया था। Read More...