Sri lanka cricket: Cricket News & Match Updates
ICC से हुई बड़ी चूक, डु प्लेसिस की अश्लील तस्वीर पोस्ट कर हुआ ट्रोल
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम ने श्रीलंका को 2-0 से करारी शिकस्त दी है। वैसे आईसीसी आमतौर पर गलतियां करता नहीं है, लेकिन ट्विटर पर उसके द्वारा एक विवादित पोस्ट किया गया जिसने उसे बाद में डिलीट कर दिया। ICC ने फाफ डु प्लेसिस की एक अश्लील और कॉमिक तस्वीर पोस्ट की और कुछ ही क्षणों के बाद इसे हटा दिया।
तस्वीर में फाफ डु प्लेसिस टीम के साथी क्विंटन डी कॉक और तबरेज शम्शी के साथ मैदान पर खड़े थे। हालांकि, डु प्लेसिस इस तस्वीर में फोकस में नहीं थे लेकिन वह चीज जो फाफ डु प्लेसिस कर रहे थे उसके चलते वह चर्चा में आ गए। फाफ डु प्लेसिस को तस्वरी में अपने पैंट के ऊपर से प्राइवेट पार्ट पकड़े देखा जा सकता है।
लेकिव वास्तव में, वह अपने कमर गार्ड को ठीक कर रहे थे लेकिन तस्वीर देखकर कुछ और ही लग रहा था और आईसीसी ने किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए इस तस्वीर को डिलीट करने का फैसला किया था। ICC द्वारा इसे पोस्ट करने के पीछे का कारण अभी भी अज्ञात है। हो सकता है कि उन्होंने मैच की एक झलक साझा करने की कोशिश की हो। Read More...