Sri lanka test team
‘मुझे नहीं लगता इसमें कोई बुद्धिमानी है’- नजमुल हुसैन शांतो ने बड़ी वजह बताकर छोड़ी बांग्लादेश टेस्ट टीम की कप्तानी
बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Test Team Captain) को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के खिलाफ मिली 1-0 की सीरीज हार के बाद नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) ने बांग्लादेश टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट में बांग्लादेश को मिली पारी औऱ 78 रन की पारी के बाद शांतो ने प्रैस कॉफ्रेंस के दौरान कहा, “मैं अब टेस्ट प्रारूप में कप्तान के तौर पर बने रहना नहीं चाहता।”
शांतो ने आगे कहा, “ इसका कोई निजी कारण नहीं हैं, मैंने टीम की बेहतरी के लिए यह फैसला लिया है। मुझे लगता है कि इससे टीम को मदद मिलेगी। मैं पिछले पांच सालों से ड्रैसिंग रूम का हिस्सा हूं। मुझे नहीं लगता कि तीन कप्तान ( इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के लिए) रखने में कोई बुद्धिमानी है। मुझे नहीं पता की बोर्ड इस बारे में क्या सोचता है और मैं उनके फैसले का समर्थन करूंगा। लेकिन यह मेरा एक निजी फैसला है। मुझे लगता है कि टीम के लिए तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ काम करना मुश्किल होगा।“
Related Cricket News on Sri lanka test team
-
T20 World Cup: श्रीलंका ने किया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान, ये है 15 खिलाड़ियों…
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड के लिए 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। ...
-
श्रीलंका के लोगों के लिए क्रिकेट बन गया 'मानसिक-उपचार', दुख-दर्द में बना सहारा
एक श्रीलंकाई ने कहा लोग गरीब और असहाय हो गए हैं और एक नीरस जीवन जी रहे हैं। बच्चों के लिए कोई खुशी नहीं है लेकिन क्रिकेट 'मानसिक उपचार' का काम कर रहा है। ...
-
श्रीलंका दौरे पर नए चेहरों को देखना BCCI ने बताया सुखद, टीम का क्वारंटीन पीरियड हुआ शुरू
छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाने वाले भारतीय क्रिकेटरों ने यहां दो सप्ताह का क्वारंटीन पीरियड शुरू कर दिया है। इन खिलाड़ियों का 28 जून को कोलंबो रवाना होने से ...
-
SA vs SL: मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को दी 10 विकेट से करारी हार, मैच जीतकर सीरीज…
मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को मंगलवार को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की ...
-
SA vs SL: श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में हराकर साउथ अफ्रीका ने बनाई 1-0 की बढ़त, ये…
मेजबान साउथ अफ्रीका ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां सुपर स्पार्ट पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को मंगलवार को पारी और 45 रनों से हराकर ...
-
SL vs SA: मिकी अर्थर ने श्रीलंका टीम को लेकर जताई चिंता, कहा टी-20 टूर्नामेंट के बाद टेस्ट…
श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच मिकी अर्थर ने कहा है कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में अच्छी स्थिति में प्रवेश नहीं कर रही है क्योंकि लंका प्रीमियर लीग के ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42