Sri lanka: Cricket News & Match Updates
श्रीलंका ने दूसरे सेशन में की शानदार वापसी, डिकवेला-दिनुशा की जोड़ी बनी भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द
पहले सेशन में 99 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरे सेशन में शानदार वापसी की। सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला की जोड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पूरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। दूसरे सेशन में श्रीलंकाई जोड़ी ने 29 ओवर के खेल में बिना कोई विकेट गंवाए कुल 116 रन जोड़े। टी-ब्रेक तक श्रीलंका ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 214 रन लगा लिए हैं। दिनुशा 115 गेंदों का सामना करने के बाद 62 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि डिकवेला 102 गेंदों में 71 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पहले सेशन में पूरी तरह से हावी नजर आए भारतीय गेंदबाज दूसरे सेशन में संघर्ष करते दिखाई दिए।
Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन का दूसरा सेशन पूरी तरह से श्रीलंका के नाम रहा। मेजबान टीम ने इस सेशन में कोई विकेट नहीं गंवाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
59 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे में कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने सोनल दिनुशा के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 31 रन जोड़े, लेकिन यह साझेदारी ज्यादा देर नहीं चल सकी। रवींद्र जडेजा ने अपनी शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका को एक और झटका दिया। उनकी बेहतरीन स्पिन गेंद को धनंजय डी सिल्वा समझ नहीं सके और केएल राहुल को कैच थमा बैठे। इससे पहले भारत की पूरी टीम पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई। Read More...
Related Cricket News for Sri lanka - Tesst
1st Test: Dickwella, Dinusha Hit Fifties As Sri Lanka Reach 214/5, Trail India By 248 Runs
1st Test: Spinners On Roll As India Reduce Sri Lanka To 99/5 At Lunch
'मुझे शिकायत उनके सामान्य ज्ञान को लेकर है', पंत के खराब शॉट सिलेक्शन पर भड़के मोहम्मद कैफ
श्रीलंका में रिवर्स स्विंग के लिए गेंद को सूखा रखना जरूरी: प्रसिद्ध कृष्णा
IND vs SL 1st Test: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी
1st Test: Sri Lanka Bowled Out For 462 On Day 3
1st Test: ‘Seen Him Come Through The Ranks’, Rahul Praises 'very Special' Knock From Padikkal
'दबाव अब सुदर्शन पर आएगा', आकाश चोपड़ा ने बताया कैसे देवदत्त पडिक्कल ने बढ़ाया सिलेक्टर्स का सिरदर्द
IND vs SL 1st Test: Rain Threat Looms Over Sri Lanka Vs India Day 3 In Galle
1st Test: Dreamt Of This Moment For Two Years, Says Devdutt Padikkal On Maiden Test Hundred
1st Test: Devdutt Padikkal, KL Rahul, Jurel Carry India To 460/9 Despite Sri Lanka’s Spin Fightback (Ld)
IND v SL: पड्डिकल ने खेली शतकीय पारी, दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत- 460/9
1st Test: Need To Stick To Plans From Ball One To Stay Alive In WTC Final Race, Says Chandimal
गाले टेस्ट: दोहरा शतक चूके पड्डिकल, 'टी-ब्रेक' तक भारत ने 5 विकेट खोकर बनाए 364 रन
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 58 minutes ago
-
- 5 hours ago