T series
जब तक प्रयास नहीं करोगे तब तक सीख नहीं पाओगे, धोनी ने आईपीएल के दौरान मुकेश को दी थी ये खास सलाह
दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) पिछले कुछ समय से बंगाल के लिए घेरलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। इसके अलावा उन्होंने इस साल आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए अपना प्रभाव छोड़ा है। उनके इस शानदार प्रदर्शन का ईनाम बीसीसीआई ने उन्हें दिया है। मुकेश कुमार (MS Dhoni) को वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जानें वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के चुना गया है। वहीं मुकेश कुमार ने आईपीएल 2023 में एमएस धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया है।
मुकेश ने कहा कि, "मैं हमेशा से धोनी (भईया) से मिलकर उनसे कुछ बातें जानना चाह रहा था। ऐसा आईपीएल की वजह से ही सफल पाया है। मेरी मुलाकात जब उनसे हुई तो मैंने सबसे पहली उनसे पूछा कि एक कप्तान और विकेटकीपर होते हुए आप अपने गेंदबाजों को क्या बताते हैं?" उन्होंने बताया कि, मैं हर गेंदबाज से यही कहता हूं कि जब तक तुम्हारे द्वारा प्रयास नहीं किये जाएंगे तब तक सीखने में सफल नहीं होंगे। आपको वही करना चाहिए जो आप करना चाह रहे हैं। यदि आप नहीं सीखेंगे, तो आप नहीं सीख सकेंगे। आप नतीजे को भूल जाओ और कोशिश कीजिये। उनके द्वारा ये बात मुझे बहुत अच्छे से समझाई।"
Related Cricket News on T series
-
'नॉट आउट थे जॉनी बेयरस्टो', ब्रैड हॉग ने अपनी ही टीम पर उठाए सवाल
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व चाइनामैन स्पिनर ब्रैड हॉग ने जॉनी बेयरस्टो के विकेट को लेकर अपनी राय रखी है। हॉग का मानना है कि बेयरस्टो को नॉट आउट दिया जाना चाहिए था। ...
-
ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, नाथन लायन एशेज सीरीज से हुए बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में बेशक ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे चल रहा है लेकिन बाकी बचे मैचों से पहले कंगारुओं को एक बड़ा झटका लग चुका है। नाथन लायन एशेज सीरीज से बाहर हो ...
-
तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, 6 जुलाई से खेला जाएगा…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ...
-
'मैं मज़ाक नहीं कर रहा था', बेन स्टोक्स की सेंचुरी देखकर विराट कोहली ने भी की तारीफ
लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले बेन स्टोक्स की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। इसी बीच विराट कोहली ने भी उनकी शतकीय पारी को लेकर एक ट्वीट किया है। ...
-
VIDEO: लाइव टीवी पर फिसली इयोन मोर्गन की ज़ुबान, ओली पोप का नाम ले दिया गलत
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इयोन मोर्गन ओली पोप का नाम गलत बोलते दिख रहे हैं। ...
-
केविन पीटरसन के 'कन्कशन सब्टिट्यूट' वाले बयान पर भड़के नाथन लायन, बोले- 'मैंने अपना एक दोस्त ऐसे ही…
ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने चोट के बावजूद दूसरे टेस्ट के चौथे दिन बल्लेबाजी की लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करता देख केविन पीटरसन ने एक बयान दिया जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ ...
-
WATCH: थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के ग्लेन मैकग्रा, बोले- 'अगर ये आउट नहीं तो फिर सभी कैच…
दूसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन मिचेल स्टार्क ने एक शानदार कैच पकड़ा लेकिन थर्ड अंपायर ने बेन डकेट को नॉटआउट करार दे दिया जिसके बाद हर कोई थर्ड अंपायर की आलोचना कर रहा है। ...
-
VIDEO: मिचेल स्टार्क के कैच पर क्यों हो रहा है बवाल, आखिर क्यों दिया थर्ड अंपायर ने नॉट…
एशेज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मिचेल स्टार्क ने एक शानदार कैच पकड़ा लेकिन थर्ड अंपायर ने उसे नॉट आउट करार दे दिया जिसके बाद काफी बवाल मच रहा है। ...
-
'ऑस्ट्रेलिया Declare नहीं करेगा और ये नहीं कहेगा कि इंग्लैंड चलो देखते हैं कि आप कितने बहादुर हैं'
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया दूसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन पारी घोषित नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के लिए मैच में ...
-
VIDEO: 'इंग्लैंड ने की बिना दिमाग की बैटिंग', जेफ्री बॉयकॉट ने लाइव मैच में पकड़ लिया अपना सिर
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जेफ्री बॉयकॉट इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी से काफी नाखुश हैं। दूसरे एशेज टेस्ट में जिस तरह से इंग्लिश टीम ने पहली पारी में बैटिंग की उसे देखकर हर कोई हैरान था। ...
-
WATCH: बैसाखी के सहारे मैदान में पहुंचे नाथन लायन, वीडियो देखकर आप भी करेंगे सलाम
दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल होने के बाद नाथन लायन पूरी एशेज सीरीज से बाहर होने की कगार पर हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता ...
-
आउट या नॉटआउट ? स्टीव स्मिथ के कैच पर फैंस ने उठाए सवाल
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने जो रूट का एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे लेकर फैंस सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना ...
-
VIDEO: कुछ सेकेंड में ही बदल गए जज्बात, जिस बॉल पर आउट हुए जो रूट वो निकली नो…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान जो रूट बेशक सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अगर कैमरुन ग्रीन नो बॉल ना डालते तो शायद वो और जल्दी आउट हो जाते। ...
-
इस कारण नहीं मिल रही सरफराज खान को भारतीय टीम में जगह, बड़ी वजह आयी सामने
सरफराज खान पिछले कुछ रणजी सीजन से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। हालांकि उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा है। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41