Texas super kings: Cricket News & Match Updates
6,6,6,2,2,6: डोनोवन फरेरा ने की मिशेल ओवेन की कुटाई, 1 ओवर में ठोक दिए 28 रन; देखें VIDEO
Donovan Ferreira Video: मेजर लीग क्रिकेट 2025 (MCL 2025) के 23वें मुकाबले में गुरुवार, 3 जुलाई को टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) ने वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) को 43 रनों से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच मैदान पर डोनोवन फरेरा (Donovan Ferreira) नाम का तूफान देखने को मिला जिन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम के ऑलराउंडर मिशेल ओवेन (Mitchell Owen) के एक ओवर में बुरी तरह सुताई करते हुए पूरे 28 रन ठोके।
जी हां, ऐसा ही हुआ। MLC ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट ने खुद इस घटना का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश बाधित मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स की इनिंग का आखिरी ओवर खेलते हुए डोनोवन फरेरा वाशिंगटन फ्रीडम के ऑलराउंडर मिशेल ओवेन पर बिल्कुल भी तरस नहीं दिखाते और अपनी मसल पावर के दम पर 4 छक्के ठोकते हुए तबाही मचा देते हैं। Read More...