Tilak varma: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: संदीप ने आखिरी ओवर में W W 1 0 W 2 सहित मुंबई के खिलाफ झटके 5 विकेट, देखें Video
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट चटकाए। ये इस सीजन की अब तक की बेस्ट गेंदबाजी है और तीसरा 5 विकेट हॉल लिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप ने आखिरी 3 विकेट आखिरी ओवर में लिए। संदीप चोट के कारण इस सीजन में केवल शुरुआत के दो मैच ही खेल पाए थे और मुंबई के खिलाफ उन्होंने चोट से वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई के खिलाफ आखिरी ओवर करने आये संदीप ने W W 1 0 W 2 ने सहित 3 विकेट लिए और मात्र 2 रन दिए।
संदीप ने 4 ओवर के अपने कोटे में 18 रन देते हुए 5 विकेट हासिल किये जो इस सीजन में अभी तक की बेस्ट गेंदबाजी है। संदीप से पहले ये रिकॉर्ड मुंबई के जसप्रीत बुमराह के नाम था जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था। उन्होंने 21 रन देकर 5 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के यश ठाकुर है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 30 रन देकर 5 विकेट लिए। इस सीजन में इन तीनों गेंदबाजों ने ही अभी तक 5 विकेट हॉल लिए है। Read More...