इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। इसी बीच हिटमैन और तिलक वर्मा (Tilak Varma) का एक मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां रोहित शर्मा को 21 साल के तिलक वर्मा ने 'गार्डन में आया है क्या?' सवाल का मज़ेदार जवाब दिया है।
ये वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में तिलक वर्मा अपना फोन इस्तेमाल करते नज़र आ रहे हैं और इसी बीच रोहित शर्मा की एंट्री होती है। हिटमैन तिलक वर्मा का देखकर उनसे सवाल करते हुए कहते हैं कि 'ऐ हीरो। क्या कर रहा है भाई? चप्पल में घूम रहा है, गार्डन में आया है क्या?'
यहां तिलक वर्मा हिटमैन के सवाल का मज़ेदार जवाब देते हैं जिसे सुनकर एक सेकेंड को रोहित शर्मा भी हैरान रह जाते हैं। दरअसल, तिलक वर्मा कहते हैं कि 'है ना भईया, इडेन गार्डेन।' तिलक वर्मा का जवाब सुनकर रोहित हैरानी से बोलते हैं 'क्या, इडेन गार्डेंस।' यही वजह है हिटमैन और तिलक वर्मा का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Rohit Garden
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 10, 2024
An iconic love story #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #KKRvMI | @ImRo45 | @TilakV9 pic.twitter.com/KX2ttJAS5h