Tim david: Cricket News & Match Updates
डेविड वॉर्नर भी हुए टिम डेविड के दीवाने, बोले- 'बढ़ने वाला है सिरदर्द'
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी जिसे मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीतकर अपने नाम किया है। इस सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड का बल्ला खूब गरजा। डेविड ने अपनी पारी में 20 गेंदों पर 42 रन ठोके जिसके बाद स्टार बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर भी खूद को युवा स्टार की तारीफ करने से रोक नहीं सके। डेविड वॉर्नर का मानना है कि टिम डेविड की एंट्री से अब सेलेक्टर्स की टेंशन काफी बढ़ने वाली है।
मैच के बाद डेविड वॉर्नर ने मीडिया से बातचीत करते हुए टिम डेविड पर अपनी राय रखी। वह बोले, 'हर खिलाड़ी का अपना रोल होता है। हमारे पास मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल हैं जो हमारे फिनिशर हैं। इसलिए अब वह(टिम डेविड) लाइन-अप में कहां फिट होते हैं और उनका क्या रोल होगा? उन्होंने कठिन पिच पर फिनिशर का रोल निभाया। यहां शुरुआत(बैटिंग) करना कठिन था।' Read More...