Advertisement
Advertisement
Advertisement

5 खिलाड़ी जो युवराज की तरह मार सकते हैं 6 गेंदों पर 6 छक्के, लिस्ट में 2 भारतीय क्रिकेटर

5 ऐसे क्रिकेटर्स का नाम जो 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ सकते हैं। इस लिस्ट में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम भी शामिल है जिसके इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 492 छक्के हैं।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma October 07, 2022 • 17:36 PM
Cricket Image for Rohit Sharma Tim David Sanju Samson Hit 6 Sixes Like Yuvraj Singh
Cricket Image for Rohit Sharma Tim David Sanju Samson Hit 6 Sixes Like Yuvraj Singh (Yuvraj Singh)
Advertisement

युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे। इस आर्टिकल में शामिल है उन 5 क्रिकेटर्स का ना जो युवराज सिंह द्वारा किए गए इस कारनामे को दोहरा सकते हैं। इस आर्टिकल में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

संजू सैमसन: टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 6 बॉल पर 6 छक्के मारने का मादद रखते हैं। संजू सैमसन के पास क्रिकेट की किताब में मौजूद लगभग सभी शॉट हैं ऐसे में अपने दिन संजू सैमसन युवराज सिंह के इस कारनामे को दोहरा सकते हैं। संजू सेमसन के नाम अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 छक्के हैं।

Trending


आंद्रे रसेल: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल टी-20 क्रिकेट के मॉन्सटर खिलाड़ी हैं। आंद्रे रसेल जिस हिसाब से क्रिकेट बॉल को हिट करते हैं वो इस बात को दर्शाता है कि वो दिन दूर नहीं जब आंद्रे रसेल 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दें। आंद्रे रसेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 136 छक्के दर्ज हैं।

रोहित शर्मा: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को हिटमैन कहा जाता है। रोहित शर्मा का क्लास और छक्का मारने की क्षमता सबसे अलग है। रोहित शर्मा किसी भी दिन किसी भी गेंदबाज के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने का कारनामा कर सकते हैं। रोहित शर्मा के नाम अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 492 छक्के हैं।

टिम डेविड: ऑस्ट्रेलिया के नए नवेले फिनिशर बने टिम डेविड भी युवराज सिंह द्वारा किए गए कारनामे को दोहरा सकते हैं। सिंगापुर के इस बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में अपने बल्ले से काफी धमाल मचाया हुआ है। टिम डेविड के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 31 छक्के दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन: पन्ना भर-भरकर थक चुके हैं, मेहनत की स्याही खत्म ही नहीं होती

डेविड मिलर: किलर-मिलर नाम से मशहूर डेविड मिलर भी युवराज सिंह द्वारा किए गए 6 गेंदों पर 6 छक्के के रिकॉर्ड को दोहरा सकते हैं। डेविड मिलर अपने करियर की सबसे शानदार फॉर्म में हैं। डेविड मिलर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 199 छक्के दर्ज हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement