Tristan stubbs
VIDEO : 21 साल के लड़के से सीखिए छक्के लगाना, एक के बाद एक लगा दिए 8 सिक्स
भारत के हाथों व्हाइट बॉल फॉर्मैट की दोनों सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार आगाज़ किया है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 41 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। ब्रिस्टल में खेले गए पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 234 रन बनाए।
इसके बाद पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 193 रन ही बना सकी और मैच हार गई लेकिन दक्षिण अफ्रीका को इस हार के बाद भी एक सुपरस्टार मिल चुका है जिसका नाम है ट्रिस्टन स्टब्स। जिन्होंने अफ्रीका की हार के बावजूद लाइमलाइट बटोर ली। 21 साल के इस लड़के ने जिस तरह से आखिर तक अफ्रीकी टीम के लिए लड़ाई लड़ी, उसने हर क्रिकेट फैन को दीवाना बना दिया।
Related Cricket News on Tristan stubbs
-
टाइमल मिल्स IPL 2022 से हुए बाहर, 21 साल का ये धाकड़ बल्लेबाज हुआ मुंबई इंडियंस में शामिल
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स (Tymal Mills) टखने की चोट के कारण आईपीएल 2022 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08