Umesh yadav: Cricket News & Match Updates
IPL 2022: वरुण चक्रवर्ती ने बल्लेबाजी में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, कोई नंबर 11 का बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा
IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पुछल्ले बल्लेबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) बुधवार (30 अक्टूबर) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में नाबाद पवेलियन लौटे। नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे वरुण ने 16 गेंदों का सामना किया और दो चौकों की मदद से नाबाद 10 रन बनाए। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वरुण नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते गुए एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इशांत शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों का सामना किया था। मोहम्मद सिराज तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2021 में चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में 14 गेंद खेली थी। Read More...