Virat kohli: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: राशिद खान के अविश्वसनीय कैच की तारीफ करते हुए विराट कोहली ने कही ये बड़ी बात
गुजरात टाइटंस के राशिद खान (Rashid Khan) ने रविवार (7 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2023 का सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक लिया। इस कैच को पकड़ने के साथ उन्होंने लखनऊ के खिलाफ अपनी टीम को 56 रन से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नके इस शानदार कैच की तारीफ विराट कोहली ने भी की है।
गुजरात के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 8वें ओवर की दूसरी गेंद धीमी डाली और काइल मेयर्स ने हुक शॉट लगाया। हालांकि, गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी और डीप स्क्वायर लेग की ओर चली गयी लेकिन गेंद अभी भी नो-मैन्स लैंड में सुरक्षित गिर रही थी। हालाँकि, राशिद खान ने शानदार दौड़ लगाते हुए और गिरते हुए एक शानदार कैच पकड़ते हुए मेयर्स की पारी का अंत किया। आपको बता दे कि राशिद कैच पकड़ने के दौरान आगे भी निकला गए थे फिर भी उन्होंने कैच पकड़ लिया था। उनके इस शानदार कैच की तारीफ विराट कोहली ने भी करते हुए कहा कि मेरे द्वारा देखे गए सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक। Read More...