Virat kohli: Cricket News & Match Updates
15 जनवरी का मतलब विराट कोहली की सेंचुरी, नहीं यकीन तो खुद देख लो आंकड़े
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बल्लेबाज़ों ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर एक बार फिर से 350 से ऊपर का स्कोर टांग दिया। इस दौरान शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतक भी लगाए लेकिन आप जानते ही हैं कि जब विराट कोहली शतक लगाते हैं तो किसी और की चर्चा हो ही नहीं सकती है।
पिछले चार मैचों में ये विराट का ये तीसरा शतक है और अब दुनिया का यही मानना है कि विराट कोहली अपने पुराने अवतार में वापस आ चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाकर विराट कोहली ने अपने वनडे अंतर्राष्ट्रीय शतकों की संख्या को 46 तक पहुंचा दिया है जबकि कुल मिलाकर उनके अंतर्राष्ट्रीय शतकों की गिनती 74 तक पहुंच चुकी है और अब ऐसा लग रहा है कि वो सचिन के 100 अंतर्राष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। Read More...