Virat kohli: Cricket News & Match Updates
SurVir का दीवाना हो चुका है कीवी बल्लेबाज़, मार्टिन गप्टिल की बन चुका है रिप्लेसमेंट
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन पर सभी की निगाहें हैं। यह 23 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ आक्रमक क्रिकेट खेलता है। न्यूजीलैंड भारत के बीच खेली जा रही सीरीज में फिन एलन को न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज़ मार्टिन गप्टिल के ऊपर चुना गया है। इसी बीच फिन ने क्रिकेट से जुड़े अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में बताया है। दरअसल, फिन एलन का मानना है कि वह इंडियन स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को एडमायर करते हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी तरह वह बनना चाहते हैं।
किंग कोहली के मुरीद हुए फिन एलन: कीवी बल्लेबाज़ ने विराट कोहली के बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'मैं विराट कोहली को एडमायर करता हूं। हाल ही में उनका समय थोड़ा कठिन था, और फिर जिस तरह से वह पिछले कुछ महीनों में उससे बाहर आए और उन चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया वह सराहनीय है। वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए और ये काफी शानदार था।' Read More...